Home व्यापार मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में 41 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी टेमासेक
व्यापार - April 10, 2023

मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में 41 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी टेमासेक

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक बेंगलुरु की मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में 41 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इससे टेमासेक के पास मणिपाल हेल्थ की नियंत्रक हिस्सेदारी आ जाएगी। सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। दोनों कंपनियों ने इसके वित्तीय ब्योरे का खुलासा नहीं किया है।

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि टेमासेक यह हिस्सेदारी 16,300 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे में खरीदेगी। इस लिहाज से मणिपाल हेल्थ का मूल्यांकन करीब 40,000 करोड़ रुपये बैठता है। इस तरह यह भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा होगा। यह सौदा पूरा होने के बाद मणिपाल समूह की मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रह जाएगी।

बयान में कहा गया है कि टेमासेक के पूर्ण स्वामित्व वाली शीयर्स हेल्थकेयर ग्रुप की कंपनी में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी कायम रहेगी। इसके अलावा वैश्विक वैकल्पिक निवेश प्रबंधन कंपनी टीपीजी, मणिपाल हेल्थ से पूरी तरह बाहर निकल जाएगी। टीपीजी ने सबसे पहले मणिपाल हेल्थ में 2015 में टीपीजी एशिया-छह के जरिये निवेश किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…