Home देश-दुनिया जी20 स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक: स्वास्थ्य आपात स्थितियों से जुड़ी तैयारी मजबूत करने पर दिया जाएगा जोर

जी20 स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक: स्वास्थ्य आपात स्थितियों से जुड़ी तैयारी मजबूत करने पर दिया जाएगा जोर

पणजी, 17 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। गोवा में सोमवार से शुरू हो रही जी20 स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक में स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों, बीमारियों की रोकथाम, तैयारियों आदि से जुड़ी पहलों के समेकन पर जोर दिया जाएगा, ताकि वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे में मौजूद कमियों को दूर किया जा सके। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि जनवरी में केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्राथमिकताएं पेश की गई थीं।

उन्होंने बताया कि समूह ने एक संस्थागत ढांचे के रूप में डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल की शुरुआत करने पर भी जोर दिया है, जो मौजूदा डिजिटल स्वास्थ्य पहलों को एक साथ लाने का काम कर सके।

अग्रवाल के मुताबिक, भारत सहित जी20 समूह के 20 सदस्य देशों, 10 अन्य देशों और 22 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि सोमवार से शुरू होने वाली स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…