Home देश-दुनिया राष्ट्रीय पीआर दिवस के अवसर पर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

राष्ट्रीय पीआर दिवस के अवसर पर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

नयी दिल्ली।(आकाश शाक्य) राष्ट्रीय पीआर दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ दिल्ली और पब्लिक सेक्टर पीआर फोरम ने श्री उमा कांत लखेरा, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से मीडिया और कॉर्पोरेट संचार के साथ व्यावसायिक जुड़ाव को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। , पीएसपीआरएफ के अध्यक्ष श्री पी डी हिंडवान, पीआर सोसाइटी , दिल्ली के चेयरमैन ने श्री श्री एस एस राव ने श्री लखेरा को यह अवार्ड प्रदान किया । श्री उमाकांत लखेरा दिल्ली में एक सम्मानित और प्रतिष्ठित मीडिया पेशेवर हैं जो राजधानी के अग्रणी समाचार पत्र से लम्बे समय तक जुड़े रहे है ।

इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रधान कार्यकारी निदेशक, श्री अनुज दयाल, डीएमआरसी, एडवर्टाइजिंग गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, श्री मनिंदर सिंह, इंद्रप्रस्थ गैस के वीपी, पीएनजी मार्केटिंग ,श्री अमनदीप सिंह , प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के प्रमुख, कार्यक्रम समिति, मोहमद आलम, खान के साथ ही बड़ी संख्या में मीडिया और मार्केटिंग विशेयज्ञ और जनसम्पर्क पेशेवर
उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…