Home व्यापार कोयला भंडार 44 प्रतिशत बढ़कर लगभग 11 करोड़ टन हुआ : मंत्रालय
व्यापार - June 16, 2023

कोयला भंडार 44 प्रतिशत बढ़कर लगभग 11 करोड़ टन हुआ : मंत्रालय

नई दिल्ली, 15 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। देश में कोयले का कुल भंडार 13 जून को सालाना आधार पर 44 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11.05 करोड़ टन हो गया। कोयला मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोयले का अधिक भंडारण इसकी पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने की प्रतिबद्धता को इंगित करती है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली उत्पादन के लिए कोयले की उपलब्धता बेहद जरूरी है।

बयान के अनुसार, “खदानों, तापीय विद्युत संयंत्र (टीपीपी) और परिवहन को मिलाकर 13 जून, 2023 को कुल कोयला भंडार 11.05 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वर्ष समान तिथि के 7.66 करोड़ टन भंडार से 44.22 प्रतिशत अधिक है।”

मंत्रालय का ध्यान देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। यह कोयला उत्पादन बढ़ाने और सभी हितधारकों तक आपूर्ति समर्थ पारगमन क्षमता के लिए काम कर रहा है।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की खदानों में 13 जून, 2023 को कोयला भंडार सालाना आधार पर 25.77 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5.97 करोड़ टन था। पिछले वर्ष समान तिथि को यह 4.74 करोड़ टन था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …