Home देश-दुनिया पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने हिंसा प्रभावित भंगोर का दौरा किया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने हिंसा प्रभावित भंगोर का दौरा किया

कोलकाता, 16 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले में भंगोर का दौरा किया, जो राज्य पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर विरोधी राजनीतिक संगठनों के समर्थकों के बीच जबरदस्त हिंसा का गवाह रहा है।

राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि चुनाव में जीत मतों की गिनती पर आधारित होनी चाहिए न कि शवों की संख्या पर।

बोस ने हिंसा के मुख्य केंद्र रहे भंगोर में बिजॉयगंज बाजार का भी दौरा किया और स्थानीय लोगों एवं जिला पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से बात की।

राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए और हिंसा के अधिकतर मामले दक्षिण पूर्व कोलकाता से करीब 25 किलोमीटर दूर भंगोर से सामने आए हैं जहां दो लोग मारे गए हैं।

नामांकन दाखिल करने के दौरान हुई हिंसा से संबंधित मामले में उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…