Home अंतरराष्ट्रीय ब्लिंकन के कार्यक्रम में शी के साथ बैठक नहीं

ब्लिंकन के कार्यक्रम में शी के साथ बैठक नहीं

वाशिंगटन, 19 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की बीजिंग यात्रा में सोमवार के कार्यक्रम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक शामिल नही है।
अमेरिका के विदेश विभाग द्वारा श्री ब्लिंकन के प्रकाशित कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई है।
श्री ब्लिंकेन 18 जून को बीजिंग पहुंचे। अमेरिकी विदेश मंत्री की 2018 के बाद से बीजिंग की पहली यात्रा है। यह यात्रा कार्यक्रम फरवरी के लिए निर्धारित किया गया था।
अमेरिकी मीडिया ने श्री ब्लिंकन के चीन पहुंचने से पहले बताया कि यह पता नहीं है कि क्या अमेरिकी विदेश मंत्री श्री शी जिनपिंग के साथ बैठक करने की योजना बना रहे थे और ऐसी बैठक संभव थी।
विदेश विभाग द्वारा प्रकाशित सोमवार के कार्यक्रम के अनुसार श्री ब्लिंकेन सुबह चीन के केंद्रीय विदेश मामलों के कार्यालय के निदेशक वांग यी के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद श्री ब्लिंकन बीजिंग में एक्सचेंज प्रोग्राम के पूर्व छात्रों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन और अमेरिकी व्यापार जगत के नेताओं के साथ एक अलग गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे।
श्री ब्लिंकेन की बीजिंग में अमेरिकी मिशन चीन के कर्मचारियों और परिवारों से मिलने की भी योजना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …