Home देश-दुनिया भाजपा के विरोध के बीच बीजद ने मुख्यमंत्री पटनायक के निजी सचिव पांडियन का बचाव किया

भाजपा के विरोध के बीच बीजद ने मुख्यमंत्री पटनायक के निजी सचिव पांडियन का बचाव किया

भुवनेश्वर, 30 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रे)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वी के पांडियन को जिलों की यात्राओं के दौरान काले झंडे दिखाए जाने के साथ ही कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। ऐसे में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने उनका बचाव किया है।

पांडियन 2000 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और उन पर नौकरशाहों के लिए अखिल भारतीय सेवा नियमों का उल्लंघन करने और राजनीतिक दल के नेता की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने सिविल सेवकों के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’ का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए पांडियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लेकिन, बीजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रसन्ना आचार्य ने पांडियन का बचाव किया। आचार्य ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा सौंपा गया काम कर रहे हैं।

विपक्ष का आरोप है कि पांडियन जिलों का दौरा करते हैं और विभिन्न रियायतों की घोषणा करते हैं। इस पर आचार्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें विभिन्न स्थानों का दौरा करने और लोगों की शिकायतें सुनने का काम सौंपा है।

विपक्ष के इस आरोप पर कि मुख्यमंत्री ने अपनी शक्ति पांडियन को सौंप दी है, आचार्य ने कहा, “शक्ति नहीं, बल्कि काम सौंपा गया है। प्रशासन के प्रमुख होने के नाते, मुख्यमंत्री लोगों को सरकार में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हैं। उन्हें किसी भी सरकारी अधिकारी को कोई भी काम सौंपने का संवैधानिक अधिकार है।”

आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और यहां तक कि मुख्य सचिव को भी जनता से सीधे जुड़ने के लिए कहा है और ”विपक्षी दल बिना किसी मुद्दे के, मुद्दा बना रहे हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…