Home देश-दुनिया मेट्रो की सवारी कर दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

मेट्रो की सवारी कर दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 30 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रे)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्व विद्यालय के शताब्‍दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को मेट्रो की सवारी की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ”दिल्ली मेट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के लिए जाते समय। युवाओं को अपने सह-यात्री के रूप में पाकर खुश हूं।” प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान दिल्लीत विश्व विद्यालय कंप्यूयटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्लॉ क की आधारशिला रखेंगे। ये भवन विश्व‍विद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …