Home देश-दुनिया खरगे और राहुल ने उत्तराखंड के नेताओं के साथ बैठक की

खरगे और राहुल ने उत्तराखंड के नेताओं के साथ बैठक की

नई दिल्ली, 13 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी की उत्तराखंड इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जिसमें अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की स्थिति एवं चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को लेकर चर्चा की गई।

पिछले साल हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …