Home अंतरराष्ट्रीय इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हमला, तीन की मौत

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हमला, तीन की मौत

क्विटो, 20 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में सशस्त्र हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात घटित हुयी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार यह हमला स्थानीय समयानुसार हमला रात 8 बजे के बाद दक्षिण क्विटो के नुएवा अरोरा स्थित एक ब्यूटी सैलून में हुआ।
पुलिस ने ट्वीट किया कि दो वाहनों में छह संदिग्ध आए थे। पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी। देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर क्विटो में हाल के हफ्तों में शहर के विभिन्न हिस्सों में गोलीबारी की कई घटनाएं घटित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …