इंडोनेशिया के नुसा तेंगारा में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये
जकार्ता, 25 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इंडोनेशिया के नुसा तेंगारा प्रांत में मंगलवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये है।
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने आज यहां बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। उन्होंने कहा कि सुनामी का खतरा नहीं है।
उन्होंने बताया कि जकार्ता के समयानुसार सुबह 7:25 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र उत्तर मध्य तिमोर रीजेंसी के 74 किमी उत्तर पश्चिम में और समुद्र में 75 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
उन्होंने कहा कि भूकंप के झटकों से सुनामी का खतरा नहीं है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







