उत्तर कोरिया ने विजय दिवस पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया
सियोल, 28 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तर कोरिया ने देश की यात्रा पर पहुंचे चीन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के लिए बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया। इस परेड में परमाणु सक्षम मिसाइलें और नए हमलावर ड्रोन को प्रदर्शित किया गया।
उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया ने शुक्रवार को यह सूचना साझा की। विजय दिवस के रूप में यह परेड कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए गुरुवार रात को आयोजित की गई। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु सहित चीनी प्रतिनिधि इस मौके पर मौजूद रहे। सैन्य परेड में आधुनिकतम ह्वासोंग-17 और ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







