Home देश-दुनिया ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 की मौत, 3 घायल

ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 की मौत, 3 घायल

मुंबई, 01 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर के पास मंगलवार सुबह एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
यह घटना मंगलवार तड़के शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। हादसे के समय एक पुल के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम चल रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मशीन का इस्तेमाल 701 किलोमीटटर लंबे एक्सप्रेस-वे फेज तीन के निर्माणाधीन पुल के लिए किया जा रहा था।
आशंका है कि अन्य छह मजदूर और इंजीनियर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं, जिन्हें चोटें आई हैं और जिनका शाहपुर के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं और तीन लोग घायल हुए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …