Home देश-दुनिया जम्मू से 1,006 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ रवाना

जम्मू से 1,006 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ रवाना

जम्मू, 01 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। श्री अमरनाथ की पवित्र यात्रा पिछले एक महीना से जारी है, लेकिन अब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हो गई है। मंगलवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 1,006 श्रद्धालुओं का इस साल का अब तक का सबसे छोटा जत्था रवाना हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई को 62 दिवसीय वार्षिक यात्रा की शुरुआत के बाद से अब तक 3.97 लाख श्रद्धालुओं ने श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बर्फ से बने भगवान शिव के दर्शन किए। आज रवाना हुए इस सबसे छोटे जत्थे में से 624 श्रद्धालु अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 382 श्रद्धालु गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग की ओर 45 वाहनों में सवार होकर जम्मू से रवाना हुए। इस जत्थे में 749 पुरुष, 315 महिलाएं, 02 बच्चे, 37 साधु और 03 साध्वियां शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …