Home देश-दुनिया अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में लगाया चार करोड़वां पौधा

अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में लगाया चार करोड़वां पौधा

नई दिल्ली, 18 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप सेंटर में चार करोड़वां पौधा लगाया।

गृहमंत्री ने 12 जुलाई 2020 को इस वृहद और अनूठे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया था। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने वर्ष 2020 से 2022 तक केवल तीन वर्ष के छोटे अंतराल में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। सभी केन्द्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों के लिए वर्ष 2023 में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके फलस्वरूप इस अभियान के तहत कुल पौधारोपण की संख्या 5 करोड़ हो जाएगी जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समग्र राष्ट्र के प्रयासों में सीआरपीएफ के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है।

इस वृक्षारोपण अभियान के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही यह भी निश्चित किया गया कि लगाए जाने वाले पौधे यथा संभव देसी प्रजातियों के हों और कम से कम 50 प्रतिशत पौधे लंबी आयु (100 वर्ष से अधिक) के हों। पौधों की प्रजातियों के चयन में यह भी ध्यान रखा गया कि वे आरोग्यवर्धक और पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी हों।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …