Home देश-दुनिया बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना

बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू, 18 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू से रवाना हो गया। भूमि पूजन के साथ प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को जम्मू से रवाना किया। यात्रा के दौराम सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है। बुड्ढा अमरनाथ यात्रा अगले 11 दिनों तक जारी रहेगी।

कल यह जत्था पुंछ की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में भगवान शिव को समर्पित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचेगा। यह यात्रा छड़ी मुबारकपवित्र गदा के आगमन के साथ ही समाप्त होगी। पुंछ में स्थित यह मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और दशनामी अखाड़ा पुंछ का यह तीर्थस्थल पुल्सता नदी के किनारे है। यह नदी पवित्र मानी जाती है और श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने से पहले इसमें स्नान करते हैं।

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजीपी मुकेश सिंह ने तीर्थयात्रियों को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। एडीजीपी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज से शुरू हुई बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …