चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुयी
शीनिंग, 25 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चीन के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में हाल ही में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
किंघई आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने सोमवार को बताया कि किंघई प्रांत में मृतकों की संख्या 18 से बढ़कर 32 हो गई है जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान,बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विभाग के अनुसार, उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र गांसु और किंघई प्रांतों में 18 दिसंबर को आये भूकम्प की 6.2 तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी थी। इससे व्यापक रूप से क्षति हुयी है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








