टोयोटा की अप्रैल में बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई
नई दिल्ली, 01 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अप्रैल महीने में थोक बिक्री सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई हो गयी।
कंपनी ने अप्रैल 2023 में 15,510 इकाई बेची थी।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने एक बयान में कहा कि परिचालन क्षमता, उत्पादकता और सुरक्षा को बनाए रखने के वास्ते मशीनरी तथा उपकरणों के रखरखाव के लिए छह अप्रैल से एक सप्ताह के रखरखाव बंद के बावजूद वृद्धि गति बरकरार रही।
कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 18,700 इकाई रही, जबकि निर्यात कुल 1,794 इकाई रहा।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के अध्यक्ष सबरी मनोहर ने कहा, ‘‘हमारी उत्पाद रणनीति विविध खंड के दम पर बाजार के साथ मजबूत संबंध को दर्शाती है।’’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








