Home व्यापार देश में खाने-पीने की चीजें महंगी होने से आम जनता ही नहीं सरकार भी परेशान
व्यापार - February 6, 2025

देश में खाने-पीने की चीजें महंगी होने से आम जनता ही नहीं सरकार भी परेशान

-माल ढुलाई की लागत बढ़ने से देशभर में खाद्य महंगाई पर असर पड़ा

नई दिल्लीु, 06 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। देश में खाने-पीने की चीजों के भाव बढ़ने से आम जनता ही नहीं सरकार और रिजर्व बैंक भी परेशान है। खाद्य महंगाई की वजह से ही खुदरा महंगाई की दर बढ़ जाती है और आरबीआई पिछले करीब ढाई साल से कर्ज भी सस्ताई नहीं कर पा रहा है। अब खाद्य महंगाई बढ़ने के कारणों का पता चला है। एक फाइनेंस कंपनी के मासिक बुलेटिन में बताया गया है कि माल ढुलाई की लागत बढ़ने से देशभर में खाद्य महंगाई पर असर पड़ा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के प्रमुख मार्गों पर ट्रक किराये में जनवरी 2025 में बढ़ोतरी हुई है, जिसका कारण सर्दियों के फलों और सब्जियों का आना है। इनमें से कुछ मार्गों पर तो किराये में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। इसमें कहा गया है कि जनवरी-मार्च तिमाही आमतौर पर काफी व्यस्त अवधि होती है, जिसमें रबी की फसल के बाद कृषि गतिविधि में तेजी आती है और कई क्षेत्रों में विनिर्माण गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तेजी के चलते पिछले महीने माल वाहक, कार्गो थ्री-व्हीलर के साथ-साथ यात्री बसों, मैक्सी कैब और कृषि ट्रेलरों जैसे वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। ट्रक किराये की बात करें तो दिल्ली-मुंबई-दिल्ली मार्ग पर चार प्रतिशत, मुंबई-कोलकाता-मुंबई मार्ग पर 3.7 प्रतिशत और दिल्ली-हैदराबाद-दिल्ली और कोलकाता-गुवाहाटी-कोलकाता मार्ग पर मासिक आधार पर किराये में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। मासिक आधार पर देखा जाए तो जनवरी में माल वाहक की बिक्री में 41 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। तिपहिया (माल) और यात्री बसों की बिक्री में 32 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि मैक्सी कैब की बिक्री में 59 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है। रबी की फसल के मौसम में कृषि ट्रेलर की बिक्री में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मोटर कार की बिक्री में 54 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और दोपहिया वाहनों की बिक्री में महीने-दर-महीने आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। किराये की दरों में वृद्धि लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है। इसकी वजह सर्दियों में फलों और सब्जियों की बंपर ढुलाई को दिया जा रहा है। इसने परिवहन और भंडारण सेवाओं की आवश्यकता को बढ़ा दिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …