Home व्यापार लोकप्रिय स्पीड ट्विन 1200 बाइक का नया मॉडल लॉन्च
व्यापार - February 6, 2025

लोकप्रिय स्पीड ट्विन 1200 बाइक का नया मॉडल लॉन्च

नई दिल्ली, 06 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बाइक निर्माता कंपनी ट्रायम्फ ने अपनी लोकप्रिय स्पीड ट्विन 1200 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। दमदार इंजन, मॉडर्न क्लासिक लुक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ यह बाइक बेहतरीन राइडिंग अनुभव का वादा करती है।
यह बाइक रुपए 12.75 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। ट्रायम्फ की यह बाइक हाईवे और सिटी राइडिंग, दोनों के लिए शानदार विकल्प मानी जा रही है। नई स्पीड ट्विन 1200 को रेट्रो और मॉडर्न एलिमेंट्स के कॉम्बिनेशन के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, डुअल एग्जॉस्ट और मस्कुलर बॉडी डिज़ाइन दिया गया है, जो इसे नेओ-रेट्रो लुक देता है। बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग, नए अलॉय व्हील्स और आकर्षक ग्राफिक्स को शामिल किया गया है, जिससे इसका प्रीमियम अपील और बढ़ जाता है। इसके अलावा, कंपनी ने राइडिंग कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए नए एर्गोनॉमिक्स और सस्पेंशन सेटअप को भी अपग्रेड किया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इस बाइक में 1200 सीसी का पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 98.6बीएचपी की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो स्मूद और पावरफुल राइडिंग का अनुभव देता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ-साथ हाईवे राइडिंग के लिए भी एक शानदार विकल्प साबित होगी। इंजन को इस तरह से ट्यून किया गया है कि यह लो और मिड-रेंज टॉर्क को बेहतरीन तरीके से डिलीवर कर सके, जिससे तेज़ गति पर भी स्थिरता बनी रहे।
राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। कॉर्नरिंग एबीएस बाइक को मोड़ते समय स्थिरता और बेहतरीन ब्रेकिंग कंट्रोल प्रदान करता है। ट्रैक्शन कंट्रोल फिसलन भरी सड़कों पर बेहतर पकड़ सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, रेन, रोड और स्पोर्ट जैसे तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार बाइक की परफॉर्मेंस को एडजस्ट कर सकता है। ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 को भारत में ट्रायम्फ के आधिकारिक डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …