Home व्यापार शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स2 601 अंक उछला
व्यापार - June 25, 2025

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स2 601 अंक उछला

नई दिल्ली, 25 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ईरान-इजराइल के बीच युद्ध विराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जारी है।

फिलहाल बॉम्बेज स्टॉाक एक्सजचेंज (बीएसई) का शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 601.29 अंक यानी 0.73 फीसदी की उछाल के साथ 82,656.40 के स्तएर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉतक एक्साचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 166.00 अंक यानी 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 25,210.35 के स्त र पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयर में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और एचयूएल एक फीसदी ऊपर हैं। हालांकि, एशियन पेंट्स में मामूली गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी है। एनएसई के आईटी, ऑटो और रियल्टी सहित सभी सेक्टर्स ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

उल्लेैखनीय है क‍ि एक दिन पहले शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्सद 158.32 अंक यानी 0.19 फीसदी उछलकर 82,055.11 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 72.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 25,044.35 के स्तथर पर बंद हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …