Home अंतरराष्ट्रीय ट्रम्प ने मैक्रों, किंग अब्दुल्ला और एर्दोआन से मुलाकात की

ट्रम्प ने मैक्रों, किंग अब्दुल्ला और एर्दोआन से मुलाकात की

न्यूयॉर्क, 24 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ संक्षिप्त बातचीत की। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, श्री मैक्रों ने कल घोषणा की थी कि फ्रांस फिलिस्तीन राज्य को मान्यता दे रहा है तथा दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच अधिकांश बातचीत गाजा में संकट का समाधान ढूंढने पर केंद्रित रही।

इस संबंध में श्री ट्रम्प ने संवाददाताओं को बताया कि आज क्षेत्र के नेताओं के साथ उनकी बैठक है और उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द ही कोई परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। श्री मैक्रों के साथ यह बैठक श्री ट्रम्प के इस सुझाव के तुरंत बाद हुई कि यूक्रेन रूस के खिलाफ लड़ाई में अपना सारा क्षेत्र वापस जीत सकता है। श्री मैक्रों के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन से भी मुलाकात की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …