राहुल ने दी दशहरा पर देशवासियों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षत एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विजयदशमी की पर्व पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
श्री गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “सभी देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।अन्याय और अत्याचार पर न्याय और सत्य की विजय का यह पर्व अहंकार का नाश कर सभी के जीवन में सद्भाव और करुणा लाए।”
कांग्रेस पार्टी ने भी देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी और कहा, “कांग्रेस परिवार की ओर से आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर इस पावन पर्व पर देश और समाज में नैतिकता और न्याय की भावना को मजबूत करें।”
अदालत ने समीक्षा समिति को दिए कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल को अनब्लॉक करने पर विचार के निर्देश
नई दिल्ली, 29 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यंग्यात्मक डिजिटल मं…








