सीतारमण चार दिन के कर्नाटक दौरे पर, किसान प्रशिक्षण केंद्रों का करेंगी उद्घाटन
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार से कर्नाटक के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह किसान प्रशिक्षण केंद्रों और कृषि प्रसंस्करण के लिए साझा सुविधा केंद्रों का उद्घाटन करेंगी। सीतारमण के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अपनी यात्रा के दौरान, मंत्री उन युवाओं से भी बातचीत करेंगी जो पीएम इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के तहत शामिल हुए हैं।’’ राज्यसभा में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाली सीतारमण चिलवाडगी गांव में मुरमुरे की एक एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) इकाई का भी दौरा करेंगी। वह कृषि प्रसंस्करण के लिए किसान-प्रशिक्षण केंद्रों और साझा सुविधा केंद्रों (सीएफसी) का उद्घाटन करने के अलावा, कर्नाटक ग्रामीण बैंक के प्रदर्शन की समीक्षा भी करेंगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








