अक्टूबर में देश की नंबर-1 बनकर उभरी सेडान एसयूवी
नई दिल्ली, 13 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर अक्टूबर 2025 में फिर यह देश की नंबर-1 बनकर उभरी है। अक्टूबर महीने डिजायर ने न केवल अपनी श्रेणी में टॉप किया बल्कि कुल बिक्री के मामले में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। इसके आगे सिर्फ टाटा नेक्सन एसयूवी रही, जबकि क्रेटा, स्विफ्ट, वैगनआर और बलेनो जैसे मॉडल पीछे रह गए। नए मॉडल के आने के बाद से डिजायर की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। अक्टूबर 2025 में इसकी 20,791 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 63.7 प्रतिशत की ग्रोथ है।
खास बात यह रही कि टॉप-10 बेस्टसेलिंग कारों में से 6 मॉडल मारुति सुजुकी के ही रहे, जो कंपनी की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। मारुति डिजायर में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 80बीएचपी पावर और 112 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में आती है। कार को एलएक्सआई, वीएक्सआई, झेडएक्सआई और झेडएक्सआई प्लस वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फीचर्स की बात करें तो नई डिजायर में एलईडी हेडलाइट्स विद हॉरिजॉन्टल डीआरएलएस, शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और वाय-आकार की एलईडी टेललाइट्स जैसे प्रीमियम एक्सटीरियर एलिमेंट्स मिलते हैं।
इंटीरियर में बेज-ब्लैक थीम, फॉक्स वुड फिनिश डैशबोर्ड, 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह कार अपने सेगमेंट में सबसे आगे है। इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा, और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। साथ ही, यह ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली कंपनी की पहली कार भी है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








