पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली में कांग्रेस का मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन
अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के आहवान पर कांग्रेस के 14 जिलों में जल बोर्ड कार्यालयों पर प्रदर्शन
(सवांददाताः इन्द्रजीत सिंह)
नई दिल्ली। दिल्ली में पानी की भारी किल्लत के विरोध में, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष देवेन्द्र यादव व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के आहवान पर दिल्ली में 14 जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भर सभी विधनसभा क्षेत्रो के जल बोर्ड कार्यालयों पर ‘‘मटका फोड़’’ विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर देवेन्द्र यादव ने कहां कि दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली की भाजपा सरकार पानी की कमी के संकट को हल करने के लिए कोई कोशिश नही कर रही है। देवेन्द्र यादव ने खुद बुराड़ी सहित कई ब्लॉको में मटका फोड़ प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।
किराड़ी जिले के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्रा के ई-ब्लॉक, दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ शामिल होते हुए जिलाध्यक्ष वरूण ढ़ाका ने कहा कि दिल्ली सरकार गरीबों के खिलाफ है। वे गरीबो पर तरह-तरह की मुसीबते डालकर उन्हे दिल्ली से बाहर निकालना चाहती है, जिसे उनके घरो को तोड़-फोड़, रसोई गैस, दुध के दामो में बढौतरी इस भीषण गर्मी लू के दौरान उन्हे पीने का पानी के लिए तरसना, बार-बार बिजली कटौती व गंदगी जैसे स्थितियां पैदा करना।

मल्का फोड़ प्रदर्शन, करावल नगर, बुराड़ी, नांगलोई, किराड़ी, करोल बाग, गोविन्द पुरी, उत्तम नगर, तिलक नगर और दिल्ली के अन्य क्षेत्रो में प्रदर्शन किया। सुल्तानपुर माजरा के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा प्रभारी भीष्म शर्मा, जिला प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा, सुल्तानपुरी ऑब्जर्वर राय सिंह मान, जिला महासचिव विजय कुमार भारती व ब्लॉक अध्यक्ष व काग्रेंस कार्यकर्ता व महिलाओं की मौजूदगी में भारी रोष व्यक्त कर पानी के मटके कार्यालय के सामने फोड़े गए। इतनी भीषण गर्मी में गरीबो के अस्तित्व पर संकट पैदा कर उन्हें राजधनी छोड़ने के लिए मज़बूर करती हैं। छायाः रोहित-हिमांशु
संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ
नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …








