Home अंतरराष्ट्रीय यूक्रेन संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं अधिक करीब : ट्रम्प

यूक्रेन संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं अधिक करीब : ट्रम्प

वॉशिंगटन, 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा नाटो शिखर सम्मेलन से इतर कहा कि यूक्रेन में संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा करीब है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने संवाददताओं से कहा, “मुझे लगता है कि हम यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के मामले में लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा करीब पहुंच रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सात-आठ जुलाई को तुर्की के अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका चल रहे सशस्त्र संघर्ष को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के संपर्क में है। श्री ट्रम्प ने कहा, “वह (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ) इस संघर्ष को समाप्त करना चाहते हैं और यूक्रेन भी इसे खत्म करना चाहता है। हमारी बातचीत जारी है और हम देखेंगे कि क्या इसे समाप्त कराया जा सकता है। यह एक बेहद दुखद स्थिति है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…