Home देश-दुनिया महिलाओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध् में किया प्रदर्शन

महिलाओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध् में किया प्रदर्शन

इन्द्रजीत सिंह

-: अशोक एक्सप्रेस :-
नई दिल्ली। बवाना और सुल्तानपुरी में दिल्ली प्रदेश काग्रेस कमेटी के आदेश पर किराड़ी जिला ने बवाना के बरवाला चैक और सुल्तानपुरी के जलेबी चैक पर पैट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दूध्, सरसो व रिपफाण्ड का तेल व खाद्य पदार्थों के बढते दामों को लेकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के आवान पर किराड़ी जिला महिला कांग्रेस व सुल्तानपुर माजरा महिला कांग्रेस ने जगह-जगह विरोध् प्रदर्शन किया। सुल्तानपुरी में प्रदर्शन का नेतृत्व उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी जय किशन और विजय कुमार भारती, किराड़ी जिले के प्रदर्शन का सयुक्त नेतृत्व सुरेन्द्र कुमार और अध्यक्ष कविता डबास व पूर्व निगम पार्षद मेमवती बरवाला की अगुवाई में आवाज उठाओ प्रदर्शन किया गया। जिसमें हजारो की संख्या में महिलाओं ने बंढ चढ़कर भाग लिया, संजय डबास, प्रेम सोलंकी, कृष्ण शौकीन, विनोद बेगमपुर, पप्पू भाई के साथ सैक्ड़ों महिलाओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…