Home देश-दुनिया गांधारी पुल में आईं दरारें, यातायात के लिए बंद

गांधारी पुल में आईं दरारें, यातायात के लिए बंद

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। महाराष्ट्र में कल्याण शहर को मुंबई-आगरा सड़क से जोड़ने वाले गांधारी पुल में दरारें आने के बाद उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उल्हास नदी पर बना करीब 20 साल पुराना यह पुल कल्याण (पश्चिम) से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 तक बना है। ठाणे में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक पुल पर हाल ही में दरारें आ गई थीं और वह अब खतरनाक हालत में है।

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की प्रवक्ता माधुरी फोफले ने बताया कि सोमवार से अगले आदेश तक यह पुल यातायात के लिए बंद रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

टोयोटा की अप्रैल में बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई

नई दिल्ली, 01 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अप्रैल महीने में थोक…