नायडू ने राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, 20 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्षेत्रों में राजीव गांधी के योगदान को भी याद किया।
मुंबई में 20 अगस्त, 1944 को जन्मे, गांधी 31 अक्टूबर 1984 से दो दिसंबर, 1989 तक प्रधानमंत्री रहे थे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को आज उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। आईटी, दूरसंचार और शिक्षा क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








