पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से दूसरा टेस्ट 109 रन से जीतकर श्रृंखला बराबर की
किंगस्टन (जमैका), 25 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के आखिरी दिन 109 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।
बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन ने 43 रन देकर चार विकेट लिये और इस तरह से मैच में 94 रन देकर 10 विकेट हासिल किये। उनके इस प्रयास से 329 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 219 रन पर आउट हो गयी। शाहीन के अलावा नौमान अली ने तीन और हसन अली ने दो विकेट लिये।
शाहीन ने पांचवें दिन चाय के विश्राम के बाद जोशुआ डिसिल्वा के रूप में आखिरी विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत दिलायी। इस 21 वर्षीय गेंदबाज ने पहली पारी में 51 रन देकर छह विकेट लिये थे। उन्होंने श्रृंखला में 11.28 की औसत से 18 विकेट लिये।
वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 49 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन पहले सत्र में ही चार विकेट गंवा दिये। चाय के विश्राम से ठीक पहले बारिश शुरू हो गयी। तब वेस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट पर 159 रन था और 40 ओवर से अधिक का खेल बचा हुआ था।
कैरेबियाई टीम को बारिश ही हार से बचा सकती थी। चाय का विश्राम जल्दी लिया गया जिसके बाद बारिश थम गयी। खेल शुरू होने पर शाहीन ने तीन में से दो विकेट लिये। इससे पाकिस्तान श्रृंखला बराबर करने में सफल रहा। वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट मैच एक विकेट से जीता था।
वेस्टइंडीज की टीम फिर से निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। वह पहली पारी में 150 रन ही बना पायी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 302 रन पर समाप्त घोषित की थी।
पाकिस्तान ने दूसरी पारी छह विकेट पर 176 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने 329 रन का लक्ष्य रखा था। कैरेबियाई टीम पांचवें दिन पहले सत्र में ही बैकफुट पर चली गयी थी। जैसन होल्डर ने उसकी तरफ से सर्वाधिक 47 रन बनाये जबकि कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 250 मिनट क्रीज पर बिताये और 39 रन बनाये।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








