ब्रिटेन ने काबुल हवाई अड्डे पर ‘आसन्न हमले की’ चेतावनी दी
लंदन, 26 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती हमले के खतरे की चेतावनी के बावजूद अफगानिस्तान छोड़ने की उम्मीद में बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डे के बाहर जमा हैं।
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से तत्काल वह इलाका छोड़ने को कहा है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्लामिक स्टेट समूह से संबंधित आतंकवादियों द्वारा हमले किए जाने की चेतावनी दी थी।
ब्रिटेन के सशस्त्र बल मंत्री जेम्स हेप्पी ने बृहस्पतिवार को बीबीसी से कहा कि हवाई अड्डे पर “आसन्न हमले की बहुत विश्वसनीय सूचनाएं हैं।”
हेप्पी ने माना कि लोग किसी भी तरह से देश से निकलना चाह रहे हैं, और कतार में लगे कई लोग अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं लेकिन इस खतरे की सूचना वास्तव में विश्वसनीय है और जल्दी वास्तविकता में बदल सकती है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








