न्यूजीलैंड में ‘आतंकवादी’ हमला, हमलावर मारा गया
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), 03 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। न्यूजीलैंड के प्राधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एक हिंसक चरमपंथी को गोली मार दी है, जिसने एक सुपरमार्केट में चाकू मारकर छह लोगों को घायल कर दिया था।
प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया। उन्होंने कहा कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था जो इस्लामिक स्टेट समूह के प्रभाव में था। उन्होंने बताया कि वह देश की सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था और उसकी चैबीसों घंटे निगरानी की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि कानून के मुताबिक, इस व्यक्ति को जेल में रखने की अनुमति नहीं थी।
सुपरमार्केट के भीतर एक व्यक्ति द्वारा बनाये गए वीडियो में 10 गोलियां चलने की आवाज सुनी गयी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








