Home देश-दुनिया लखीमपुर जाकर समझना चाहता हूं जमीनी हकीकत: राहुल

लखीमपुर जाकर समझना चाहता हूं जमीनी हकीकत: राहुल

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें किसानों पर व्यवस्थित तरीके से आक्रमण कर रही है और उत्तर प्रदेश के खीरी लखीमपुर में उनको क्यो कुचला गया इसकी जमीनी हकीकत समझने के लिए वह लखीमपुर जा रहे हैं। श्री गांधी ने बुधवार को यहां विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखनऊ जा रहे हैं और वहां से लखीमपुर जाएंगे। इस यात्रा को लेकर उन्होंने प्रशासन को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि वह तीन लोग लखीमपुर जा रहे हैं और धारा 144 के तहत तीन लोगों को जाने की इजाजत होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश मे लोकतंत्र खत्म कर दिया है और वह तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है। उनका कहना था कि लखीमपुर खीरी जाने के लिए विपक्ष के अन्य नेताओं को इजाजत दी जा रही है लेकिन कांग्रेस के नेताओं को रोका जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता है। विपक्ष को भी जनता की आवाज सुननी होती है इसकी विपक्ष को पूरी इजाजत होती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम लोगों के साथ अन्याय कर रही है। यह सरकार किसानों को कुचल रही है और विपक्ष की आवाज दबा रही है। सरकार चाहती है कि लखीमपुर में जो कुछ हुआ है इस मुद्दे को उठाया नही जाना चाहिए और लोगों की आवाज को दबाए रखा जान चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

टोयोटा की अप्रैल में बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई

नई दिल्ली, 01 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अप्रैल महीने में थोक…