सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के परिसरों में की छापेमारी
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कई परिसरों में सोमवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। एजेंसी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है। सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत ‘‘सार्वजनिक कर्तव्यों के अनुचित एवं बेईमानी पूर्ण निर्वहन के जरिए अनुचित लाभ अर्जित करने की कोशिश’’ का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटाए जाने के बाद के घटनाक्रम में देशमुख के खिलाफ ये आरोप सामने आए थे।
प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में मनाया गया विजय शंकर चतुर्वेदी का जंमदिवस
-: अशोका एक्स्प्रेस :- नई दिल्ली (आकाश शक्य )एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एव…








