भारतीय ग्रैंडमास्टर नारायणन आर्मेनिया में टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर
येरेवान (आर्मेनिया), 13 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन ने चेसमूड ओपन शतरंज टूर्नामेंट के आखिरी दौर में रूसी ग्रैंडमास्टर एलेक्सी गोगानोव से ड्रॉ खेला और वह दूसरे स्थान पर रहे। गोगानोव ने 7.5 अंक के साथ खिताब जीता जबकि नारायणन उनसे आधा अंक पीछे रहे। नारायणन ने आठवें दौर में हमवतन अर्जुन एरिगेइसी को हराया था। उन्होंने छह बाजियां जीती, दो ड्रॉ खेली और एक गंवाई। भारत के आर प्रज्ञानानंदा छठे, अभिमन्यु पुराणिक आठवें और कार्तिक वेंकटरमण दसवें स्थान पर रहे।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








