स्पष्ट सोच के साथ उतरना जरूरी: कैफ
शारजाह, 13 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में बुधवार को उनकी टीम को स्पष्ट सोच के साथ उतरना होगा। दूसरे क्वालीफायर के विजेता का सामना 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। कैफ ने मैच से पहले कहा, ‘‘ कल का दिन बड़ा है। सब कुछ दबाव झेलने पर है। हर मैच में दबाव होता है लेकिन इस मैच में चुनौती अलग तरह की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें शांतचित्त रहकर स्पष्ट सोच के साथ उतरना होगा। हमने लगातार दो मैच हारे लेकिन वापसी अहम है। हमें केकेआर के खिलाफ मैच में पिछली हार को भुलाकर उतरना होगा। हमारे पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। अनुभवी और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों की कमी नहीं है।’’
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








