Home खेल बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करेगा अमेरिका
खेल - December 7, 2021

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करेगा अमेरिका

वाशिंगटन, 07 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका ने चीन में मानव अधिकारों के हनन को देखते हुए बीजिंग में होने वाले आगामी शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करने का फैसला किया है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे और उन्हें ‘‘हमारा पूरा समर्थन’’ मिलेगा, लेकिन उन्होंने कहा, ‘‘हम खेलों से जुड़े विभिन्न समारोहों का हिस्सा नहीं बनेंगे।’’

साकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘ चीन के शिनजियांग में मानवाधिकारों के हनन और अत्याचार को देखते हुए अमेरिकी राजनयिक या आधिकारिक प्रतिनिधित्व इन खेलों को आम घटनाक्रम की तरह ही लेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मानव अधिकारों को बढ़ावा देने के लिये हमारी मौलिक प्रतिबद्धता है। हम चीन और उसके बाहर मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए कार्रवाई करना जारी रखेंगे। ‘‘

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …