Home व्यापार शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार
व्यापार - December 7, 2021

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार

मुंबई, 07 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 444.17 अंक या 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,191.31 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 131.60 अंक या 0.78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,043.85 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टाटा स्टील दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ऊपर था। इसके बाद कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक और एसबीआई के शेयर थे।

वही दूसरी तरफ डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, भारती एयरटेल और एचसीएल के शेयर शुरूआती कारोबार के दौरान घाटे में रहे।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 949.32 अंक या 1.65 प्रतिशत लुढ़क कर 56,747.14 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 284.45 अंक या 1.65 प्रतिशत की गिरावट लेकर 16,912.25 पर पहुंच गया था।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने सोमवार को 3,361.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अमेरिका का शेयर बाजार भी पिछले सत्र में सकारात्मक बढ़त के साथ बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में फिर गूंजी गोलियां

-एनबीए चैंपियनशिप परेड के दौरान मची अफरा-तफरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल न्यूयॉर्क, 19 …