Home व्यापार फिच ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर अनुमान घटाकर 8.4 प्रतिशत किया
व्यापार - December 8, 2021

फिच ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर अनुमान घटाकर 8.4 प्रतिशत किया

नई दिल्ली, 08 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। साख तय करने वाली एजेंसी फिच रेटिंग्स ने बुधवार को 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 8.4 प्रतिशत कर दिया। हालांकि अगले वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 10.3 प्रतिशत कर दिया है।

फिच ने इससे पहले अक्टूबर में वित्त वर्ष 2021-22 (अप्रैल 2021 से मार्च 2022) में जीडीपी वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2022-23 में 10 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

फिच ने अपनी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा, ष्हमने अपने वित्त वर्ष 2021-22 (मार्च 2022 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष) के जीडीपी वृद्धि के पूर्वानुमान को घटाकर 8.4 प्रतिशत (-0.3 प्रतिशत अंक) कर दिया है। उपभोक्ताओं की अगुवाई में पुनरुद्धार और आपूर्ति व्यावधानों के नरम पड़ने के साथ जीडीपी वृद्धि की गति वित्त वर्ष 2022-23 में 10.3 प्रतिशत (़0.2 प्रतिशत अंक) पर पहुंच जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …