Home व्यापार शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटा
व्यापार - December 8, 2021

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटा

मुंबई, 08 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। विदेशी कोष की निरंतर निकासी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 75.49 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी से रुपये में और गिरावट पर रोक लगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार नौवीं बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो को चार प्रतिशत पर बरकरार रखा।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 75.38 पर खुला लेकिन इस मजबूती को बरकरार नहीं रख पाया और शुरुआती सौदों में पांच पैसे टूटकर 75.49 पर पहुंच गया।

मंगलवार को पिछले सत्र में रुपया 75.44 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…