Home व्यापार स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक गुरप्रताप बोपाराय ने इस्तीफा दिया
व्यापार - December 15, 2021

स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक गुरप्रताप बोपाराय ने इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। वाहन विनिर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक गुरप्रताप बोपाराय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उनका इस्तीफा एक जनवरी, 2022 से प्रभावी होगा।

क्रिश्चियन काह्न वॉन सेलेन एक जनवरी से कंपनी के भारतीय परिचालन का अंतरिम प्रभार संभालेंगे।

कंपनी के अनुसार, बोपाराय अप्रैल 2018 में स्कोडा ऑटो इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में कंपनी से जुड़े थे। उनकी जगह पर नए प्रबंध निदेशक की जल्द ही घोषणा की जायेगी।

स्कोडा ऑटो के चेयरमैन थॉमस शेफर ने कहा, ‘‘अत्यंत खेद के साथ हम गुरप्रताप बोपाराय का इस्तीफा स्वीकार करते हैं। मैं उन्हें एक जटिल विलय के माध्यम से समूह के भारत में संचालन का नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …