Home देश-दुनिया जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रात के तापमान में और गिरावट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रात के तापमान में और गिरावट

श्रीनगर, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय ने 4 से 6 जनवरी के बीच व्यापक बारिश और हिमपात का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग (एमईटी) के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, लद्दाख में मौसम मुख्य रूप से साफ है और जम्मू-कश्मीर में आज धुंध छाई हुई है।

दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में 4-6 जनवरी के दौरान व्यापक रूप से बारिश/मध्यम तीव्रता की बर्फबारी होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में और गिरावट 2 जनवरी तक होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 4.0, पहलगाम में माइनस 8.9 और गुलमर्ग में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 21.9 नीचे दर्ज किया गया। लेह कस्बे में न्यूनतम शून्य से 17.8 और कारगिल में शून्य से 14.2 नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.9, कटरा में 5.0, बटोटे में 0.5, बनिहाल में 2.6 और भद्रवाह में माइनस 1.6 रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…