Home देश-दुनिया दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इससे पहले 20 दिसंबर को राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

आईएमडी के पूवार्नुमान में कहा गया है कि दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 94 फीसदी दर्ज की गई।

सफर के अनुमानों के अनुसार, वायु गुणवत्ता के मोर्चे पर, दिल्ली का एक्यूआई लगातार दूसरे दिन मध्यम श्रेणी में बना है।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूवार्नुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, हवा में पीएम 10 (226) और पीएम 2.5 (122) प्रदूषकों का स्तर मध्यम और बहुत खराब श्रेणियों में दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीटी का एक्यूआई मामूली रूप से खराब होने की संभावना है, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर पर पहुंच सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…