निक्की मिनाज, कर्दाशियां की कारोबारी प्रबंधक एंजेला कुकाव्स्की की हत्या
लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में व्यवसाय प्रबंधक एंजेला कुकाव्स्की की हत्या कर दी गई है और उनके प्रेमी पर हत्या तथा प्रताड़ना का आरोप लगा है। कुकाव्स्की, निक्की मिनाज और कर्दाशियां जैसी हस्तियों के कारोबार से जुड़े काम संभालती थीं।
पुलिस ने एक बयान में बताया कि लापता होने की सूचना मिलने के एक दिन बाद, पुलिस को 23 दिसंबर को लॉस एंजिलिस के उत्तर-पश्चिम में सिमी वैली में 55 वर्षीय एंजेला कुकाव्स्की का शव उनकी कार में मिला। अधिकारियों ने बताया कि उनके 49 वर्षीय प्रेमी जेसन बार्कर को मंगलवार को हत्या और प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
वेंचुरा काउंटी के अनुसार, कुकाव्स्की की मौत सिर और गर्दन पर चोटों और गला घोंटने से हुई। जांच अधिकारियों का मानना है कि बार्कर ने लॉस एंजिलिस के शर्मन ओक्स खंड में उनके घर में कुकाव्स्की की हत्या की और फिर शव कार के अंदर रख दिया। इसके बाद कार को सिमी वैली ले जाकर छोड़ दिया।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








