Home देश-दुनिया भाजपा में जाने के छह दिन बाद दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए विधायक बलविंदर लड्डी

भाजपा में जाने के छह दिन बाद दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए विधायक बलविंदर लड्डी

चंडीगढ़, 03 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के महज छह दिन बाद पंजाब के विधायक बलविंदर सिंह लड्डी पार्टी से नाता तोड़ कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

लड्डी ने सोमवार को कहा कि वह रविवार की रात यहां कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चैधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में, कांग्रेस में वापस लौट आए।

श्री हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी, कादियान से विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के साथ 28 दिसंबर को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे।

दोनों विधायक भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…