प्रधानमंत्री ने प्रकाश सिंह बादल से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली
नई दिल्ली, 20 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। बादल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें लुधियाना स्थित दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








