मध्यप्रदेश मे कोरोना के साढ़े 10 हजार से ज्यादा नए मामले
भोपाल, 24 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब साढ़े 10 हजार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 70 हजार तक पहुंच गई है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10 हजार 550 नए मामले आए हैं। इस अवधि में सात हजार 822 लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संक्रमण की दर 13.09 फीसदी और सक्रिय मामलों की संख्या 69 हजार 893 है। वर्तमान में कोरोना का रिकवरी रेट 90.81 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 80 हजार 876 टेस्ट हुए हैं।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








