Home व्यापार एचपीसीएल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 63 प्रतिशत घटा
व्यापार - February 1, 2022

एचपीसीएल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 63 प्रतिशत घटा

नई दिल्ली, 31 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 63 प्रतिशत घटकर 869 करोड़ रुपये रह गया। भण्डारण से जुड़े नुकसान से कंपनी का लाभ घटा है।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 2,355 करोड़ रुपये रहा था।

एचपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एमके सुराना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में लाभ मुख्य रूप से मूल्य में आए उतार-चढ़ाव के कारण प्रभावित हुआ, जिससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में भंडारण लाभ की तुलना में भंडारण घाटा हुआ।’

उन्होंने भंडारण घाटे का आंकड़ा देने से इनकार करते हुए कहा कि यह नुकसान मार्केटिंग पक्ष पर था। इसका मतलब है कि कंपनी ने अपनी लागत से कम पर ईंधन बेचा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…