Home देश-दुनिया ओबीसी संगठन करेंगे कमलनाथ का सम्मान

ओबीसी संगठन करेंगे कमलनाथ का सम्मान

भोपाल, 15 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित विभिन्न संगठन आज यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का सम्मान करेंगे। इन संगठनों का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओबीसी के हित में अनेक निर्णय लेकर कार्य किया है। इसमें ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मुहैया कराना भी शामिल हैं। इन संगठनों के कर्ताधर्ता आज दिन में यहां आयोजित एक कार्यक्रम में श्री कमलनाथ का सम्मान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…